लातेहार, सितम्बर 22 -- लातेहार, प्रतिनिधि। जिले के अधिकांश स्कूलों में बच्चों के लिए संचालित मध्याह्न भोजन योजना (एमडीएम) उधार के भरोसे चल रही है। विभागीय स्तर ससमय राशि का भुगतान नहीं होने से एमडीएम से जुड़े शिक्षकों और रसोईयों को दुकानदारों से उधार पर खाद्य सामग्रियों की व्यवस्था करनी पड़ रही है। कई स्कूलों में बकाया राशि बढ़ने से अब दुकानदार भी उधार सामान देने में आनाकानी करने लगे हैं। ऐसे में बच्चों को मिलने वाले एमडीएम की गुणवत्ता प्रभावित होने की चर्चा लोगों में जोरों पर है। इस संबंध में जिले के उमवि ओदान के प्राचार्य मदन सिंह,मिडिल स्कूल बनबिरवा के कमलाकान्त सिंह,प्राथमिक स्कूल ओरिया के अरुण सिंह आदि ने बताया कि वर्ष 2026-27 के सत्र में उन्हें एमडीएम मद में कोई राशि नहीं मिली है। जबकि पिछले अप्रैल माह से अबतक एमडीएम का संचालन उधार ...