बिहारशरीफ, जून 5 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले की 10 पैक्सों में अध्यक्ष समेत कार्यकारिणी का चुनाव की तिथि निर्धारित कर दी गयी है। डीसीओ धर्मनाथ प्रसाद सिंह ने बताया कि निर्वाची पदाधिकारी द्वारा 16 जून को चुनाव की सूचना प्रकाशित की जाएगी। दो व तीन जुलाई को नामांकन, तो चार व छह जुलाई को संवीक्षा की तिथि निर्धारित है। आठ जुलाई को अभ्यर्थियों की नाम वापसी व प्रतीक आवंटन किया जाएगा। मतदान कराने की स्थिति बनी तो 15 जुलाई को वोटिंग व वोटो की गिनती करायी जाएगी। एकंगरसराय के गोमहर, चंडी के सिरनावां, नगरनौसा के कछियावां, नूरसराय के ममुराबाद, बिहारशरीफ के सकरौल, रहुई के पेसौर, बरांदी, मेयार, राजगीर के मेयार व सरमेरा के मलावां में प्राथमिक कृषि साख समिति का चुनाव होना है। यह भी पढ़ें- महुआ के चकमजाहिद पैक्स में कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत ...