सहारनपुर, जुलाई 29 -- सहारनपुर। कोतवाली गंगोह क्षेत्र गांव कुंडाबसी स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद जिले की 81 लाइसेंसी पटाखा फैक्ट्रिरियों की भी जांच शुरू हो गई है। इसके तहत जिलाधिकारी ने एसडीएम, सीओ और दमकल विभाग के अधिकारियों की टीमों का गठन किया था, जिनको 31 जुलाई तक इन फैक्ट्ररियों की जांच रिपोर्ट देनी होगी, जो शासन को भेजी जाएगी। दरअसल, जांच करने वाले टीमे लाइसेंसी पटाखा फैक्ट्ररियों में मानकों को देख रही है। इसके साथ ही जिन जगहों पर लापरवाही जा रही है, उनको नोटिस देने के साथ ही कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट में बताना होगा कि पिछले छह महीनों में कितनी जगहों पर कार्रवाई की गई और मानकों को पूरा न करने वाले कितने पटाखा फैक्ट्री संचालकों को नोटिस दिए गए हैं। वर्तमान की स्थिति का भी रिपोर्ट में उल्लेखन करना होगा। कुंडाबसी में हु...