इटावा औरैया, अप्रैल 6 -- इटावा। संयुक्त जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में भले ही इजाफा हुआ है लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्वास्थ्य सेवाएं अभी भी कई सुविधाओं के लिये मोहताज है। सीएचसी पर जहां विशेषज्ञ डॉक्टर की कमी है वहीं एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने के कारण मरीजों को आज भी जिला अस्पताल या फिर सैफई मेडिकल कॉलेज तक दौड़ लगानी पड़ती है।सरकार के द्वारा भले ही उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं देने के दावे किए जा रहे हो लेकिन हकीकत में आज भी मरीज को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं । जिले में अगर स्वास्थ्य सेवाओं की बात की जाए तो सैफई मेडिकल कॉलेज के अलावा संयुक्त जिला अस्पताल आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और साथ अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अलाबा शहर में मेडिकल केयर यूनिट और बकेवर में 50 ...