हल्द्वानी, मार्च 16 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता जिले में संभावित आपदाओं से निपटने और रेस्क्यू टीमों की तैयारियों को परखने के लिए 17 मार्च मंगलवार को पांच तहसीलों में वृहद आपातकालीन मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इसे सफल बनाने के लिए अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने सोमवार को हल्द्वानी तहसील स्थित एनआईसी सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।एडीएम नेगी ने स्पष्ट किया कि इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा प्रोटोकॉल और रिस्पॉन्स टाइम की जांच करना है। साथ ही विभागों के बीच आपसी तालमेल और जन-जागरूकता सुनिश्चित करना है, ताकि किसी भी वास्तविक आपदा के समय त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जा सके। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में राजस्व, अग्निशमन, चिकित्सा, परिवहन, आपूर्ति, लोनिवि, विद्युत, संचार, पशुपालन, वन, पंचायत...