मोतिहारी, फरवरी 9 -- मोतिहारी, हिप्र.। जिले के 49 पंचायतों में मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना के तहत विवाह मंडप बनेगा। इन पंचायतों की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गयी है। वहीं जिले के अन्य पंचायतों में भी अगले चरण में विवाह मंडप बनाने का काम शुरु होगा। जिला पंचायती राज पदाधिकारी रामजन्म पासवान ने बताया कि जिले में पंचायतों की कुल संख्या 396 है। उन्होंने बताया कि विवाह मंडप का मॉडल व प्राक्कलन तैयार हो रहा है। पूरे बिहार में एक ही मॉडल का विवाह मंडप बनेगा। मॉडल व प्राक्कलन तैयार होते ही निर्माण कार्य शुरु करा दिया जायेगा। इन पंचायतों में बनेगा विवाह मंडप : केसरिया प्रखंड के मठिया, पूर्वी सरोतर, चांदपरसा, सुगौली प्रखंड के उतरी सुगांव, दक्षिणी सुगांव, दक्षिणी मानसिंघा, पंजिअरवा, सुकुल पाकड़, तुरकौलिया के तुरकौलिया पश्चिमी, मोतिहारी के झिटकहिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.