बलरामपुर, अप्रैल 27 -- बलरामपुर, संवाददाता। ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के साथ ऑनलाइन सेवाओं का लाभ गांव स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले की 21 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक/एकाउंटेंट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर की तैनाती कर दी गई है। इसके साथ ही संबंधित ग्राम सचिवालयों में कामकाज भी शुरू हो गया है। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद चयन प्रक्रिया पूरी कर चयनित अभ्यर्थियों को ग्राम पंचायतों में नियुक्त किया गया है। विभागीय अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि सभी पंचायत सहायक नियमित रूप से ग्राम सचिवालय में उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण करें तथा ऑनलाइन सेवाओं का संचालन सुचारु रखें। नई व्यवस्था लागू होने से अब ग्रामीणों को आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, पेंशन, राशन कार्ड सहित अन्य सरकारी योजनाओं के आवेदन के लिए ब्लॉक मुख्यालय के च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.