चाईबासा, मई 21 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिम सिंहभूम केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को जिले की सभी 20 थोक एवं लगभग 200 खुदरा दवा दुकानें बंद रहीं। एसोसिएशन के सचिव रमेश खिरवाल ने बताया कि राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स तथा झारखंड केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में यह बंद पूरे भारत वर्ष में बुलाया गया था। यह भी पढ़ें- पश्चिम सिंहभूम केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के आह्वान पर सभी दवा दुकाने बन्दराष्ट्रीय संगठन की मांगें राष्ट्रीय संगठन देशभर के 12.40 लाख से अधिक केमिस्ट्स एवं वितरकों का प्रतिनिधित्व करता है। संघ द्वारा केंद्र एवं राज्य स्तर पर विभिन्न प्राधिकरणों के समक्ष बार-बार निवेदन करने के बावजूद, औषधि व्यापार एवं जन स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले गंभीर मुद...