जिले की 19 सौ जीविका दीदी बनेंगी उद्यमी, बढ़ेगा व्यापार
सीवान, जुलाई 23 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के ग्रामीण इलाके में छोटे व मझोले स्तर पर स्व-रोजगार कर आजीविका चला रहीं 1,38,256 जीविका दीदियों में से 1900 जीविका दीदियों को अब उद्यमी बनाने की तैयारी चल रही है। बताया जा रहा कि उद्योग विभाग इन दीदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण देने के उपरांत इनके स्व-रोजगार को अब छोटे स्तर से आगे बढ़ाकर उद्योग के रूप में विकसित करने में मदद करेगा। इसके साथ ही, प्रशिक्षण लेने के उपरांत पात्र महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वह अपना उद्यम स्थापित कर आर्थिक रूप से अधिक सशक्त बन सकें। बहरहाल, जिले के रघुनाथपुर प्रखंड में जीविका दीदी संगीत देवी किराना स्टोर व चप्पल जूते की दुकान चला कर पूरे परिवार का भरण पोषण कर रही हैं।
प्रशिक्षण का विवरण वहीं, जिले के सभी 283 प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.