हाथरस, जून 13 -- जिले की 17 सड़कों का होगा चौड़ीकरण -(A) - शासन से स्वीकृति मिलने पर शुरू होगा कार्य

सड़क चौड़ीकरण की योजना जिले की 17 सड़कों का चौड़ीकरण होगा। लोक निर्माण विभाग ने इन सड़कों के चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजी जाने वाली कार्य योजना में शामिल किया है। शासन से स्वतीकृति मिलने पर चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा।

सड़कों की स्थिति सड़कें जर्जर होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोक निर्माण विभाग ने इन सड़कों को बेहतर करने की कवायद शुरू कर दी है। इसी क्रम में विभाग ने तीन विधान सभाओं की 17 सड़कों के चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजी जाने वाली कार्य योजना में शामिल किया है। इनमें हाथरस विधान सभा की हाथरस दाऊजी कोटा मार्ग, उनएच 93 का हाथरस शहरी आबादी भाग नगला भुस से उम्मेद तक, वाहनपुर से कंचना मार्ग वाया हाथरस ...