मधेपुरा, मार्च 9 -- मधेपुरा, कार्यालय संवाददाता। समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में मंगलवार को मधेपुरा पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री जिले के विकास से जुड़ी 137 विकास योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। वहीं जिले में पूर्ण हो चुकी 158 विकास योजनाओं का भव्य समारोह के बीच मुख्यमंत्री रिमोट के जरिए लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गयी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि से जुड़ी 8571 लाख रुपये की 137 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। वहीं 30123.31 लाख रुपये की विकास योजनाओं का मुख्यमंत्री उद्धाटन करेंगे। बताया गया कि समृद्धि यात्रा के दौरान सीएम कुल 39123.31 लाख रुपये की 295 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।मालूम हो कि समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में मु...