चाईबासा, अगस्त 25 -- चाईबासा, संवाददाता। जिले की 1.72 लाख से अधिक मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के खाते में राशि भेजी गई। बैंक खातों में Rs.2,500 प्रति लाभुक की दर से राशि क्रेडिट हुई। महिलाओं के खातों में कुल Rs.43.17 करोड़ से अधिक की राशि हस्तांतरित की गई है। राज्य सरकार द्वारा संचालित इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, उन्हें अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना तथा परिवार के निर्णयों में उनकी भागीदारी को और मजबूत करना है। योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को नियमित रूप से सम्मान राशि उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उन्हें घरेलू जरूरतों, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं अन्य आवश्यक खर्चों में आर्थिक सहयोग मिल रहा है। यह भी पढ़ें- Godda News: मईया सम्मान योजना की राशि जारी, सीएसपी केंद्रों...