महाराजगंज, मई 2 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने डायल-112 के बेड़े में आई छह नई पीआरबी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पुलिस लाइन में पूजा-अर्चना के बाद इन वाहनों को विभिन्न थानों के लिए रवाना किया गया। पीआरबी के बेड़ा में वाहनों की संख्या बढ़ने से आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस का रिस्पांस टाइम और बेहतर होगा।

नई गाड़ियों का आवंटन इन नई गाड़ियों को थाना चौक, कोठीभार, निचलौल, पनियरा व बृजमनगंज सहित कुल छह थानों को आवंटित किया गया है। एसपी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व भी 21 पीआरबी गाड़ियां विभिन्न थानों पर तैनात की गई थीं। अब तक कुल 27 नई गाड़ियां बेड़े में शामिल हो चुकी हैं। इसके साथ पीआरबी के बेड़े में वाहनों की संख्या बढ़ कर 40 हो गई है। इसमें तीन दो पहिया व 37 चार पहिया वाहन हैं।

संवेदनशील क्षेत्रों में प...