कोडरमा, जून 13 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा से होकर रांची-पटना रोड यानी एनएच 20 गुजरा है। इसके अलावा कोडरमा-गिरिडीह रोड पर भी आजकल वाहनों की आवाजाही काफी बढ़ गई है। इसके बाद भी गति सीमा, तीखा मोड़, धीरे चलिये जैसी कोई चेतावनी बोर्ड कहीं नहीं लगाए गए हैं, जो थे वे जर्जर होकर टूट चुके हैं या मिट चुके हैं। रांची पटना रोड हादसों के लिए पहले से ही बदनाम है। इस सड़क पर पहले से ही कई ब्लैक स्पॉट हैं। हर साल सैकड़ों हादसों में दर्जनों लोगों की जान जाती है। एक अनुमान के अनुसार जिले में सबसे अधिक हादसे रांची-पटना रोड और कोडरमा-गिरिडीह रोड पर ही होते हैं। यह भी पढ़ें- लीड: हाईवे से हटेगा अतिक्रमण, रोड किनारे गाड़ी लगानेवालों पर होगी कार्रवाईसड़क पर सुरक्षा के उपाय इसके बाद भी सड़क पर सुरक्षा के कोई उपाय नहीं है। खतरनाक मोड़ों पर किसी तरह के साइ...