शाहजहांपुर, मार्च 14 -- जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति और जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई। बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए जिले की वार्षिक ऋण योजना पर चर्चा करते हुए 14,802.53 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गई। बैठक में बताया गया कि स्वीकृत बजट में कृषि क्षेत्र के लिए 8,948.29 करोड़ रुपये और लघु एवं मध्यम उद्योग क्षेत्र के लिए 3,684 करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह लक्ष्य पिछले वर्ष की तुलना में करीब 28.38 प्रतिशत अधिक है। सीडीओ ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए बैंकों को निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मत्स्य पालन योजनाओं और प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के पात्र लाभार्थियों का चिन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.