इटावा औरैया, अगस्त 11 -- इटावा। डीएम शुभ्रात कुमार शुक्ल ने आईजीआरएस में जिले की रैंकिंग एवं गुणवत्ता पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि केवल शिकायत को पोर्टल पर निस्तारित दिखाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक व गुणवत्तापूर्ण समाधान होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। समीक्षा बैठक में डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कहा कि राजस्व बोर्ड के निर्धारित मानकों का पालन किया जाए। जब तक अधिकारी स्वयं गंभीरता से प्रयास नहीं करेंगे, तब तक लंबित वादों का अपेक्षित निस्तारण संभव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि राजस्व न्यायालयों के निस्तारण का एक निर्धारित मानक व अनुपात है, जिस पर शासन स्तर ...