कोडरमा, दिसम्बर 31 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। जिले की प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. बी. रानी के आकस्मिक निधन से पूरे चिकित्सीय जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका निधन सोमवार की रात इलाज के दौरान रांची स्थित मेदांता अस्पताल में हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते शुक्रवार को राजगढ़िया रोड स्थित अपने क्लीनिक में मरीजों को देखने के दौरान उन्हें अचानक ब्रेन स्ट्रोक आया, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाया गया। इलाज के क्रम में ही उनका निधन हो गया। डॉ. बी. रानी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनकी बड़ी बेटी अनुप्रिया पटना में एमएस (गायनी) हैं, दूसरी बेटी अदिति प्रिया डेंटल इंटर्नशिप कर रही हैं, जबकि पुत्र अतुल कुमार बेंगलुरु में एमबीबीएस सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहे हैं। उनके दामाद अरविंद कश्यप गोपालगंज मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.