मुजफ्फरपुर, अप्रैल 22 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता जिले की बेटी ने अपनी कला से राष्ट्रीय स्तर की उड़ान भरी है। किलकारी की छात्रा प्रिशा सक्सेना का सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी) ने छात्रवृत्ति के लिए चयन किया है। मधुबनी पेटिंग में प्रिशा का चयन किया गया है। प्रमंडलीय समन्वयक पूनम कुमारी ने बताया कि जनवरी में सीसीआरटी की ओर से साक्षात्कार परीक्षा का आयोजन किया गया था। बच्चों की प्रतिभा के आधार पर चयन किया गया है। मुजफ्फरपुर के अलावा भागलपुर, पटना समेत अन्य किलकारी से भी अलग-अलग विधा के बच्चों का चयन हुआ है। उन्हें सीसीआरटी की ओर से प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति की राशि दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.