सीवान, मार्च 8 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिहार में महिलाओं की बदलती तस्वीर सरकार की दूरगामी योजनाओं का परिणाम बनकर उभरी है। राज्य सरकार द्वारा शिक्षा, सुरक्षा और स्वावलंबन को केंद्र में रखकर चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं ने न केवल महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाया है, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भी बनाया है। आज जिले की बेटियां साइकिल से स्कूल की दूरी तय करने से लेकर सरकारी कार्यालयों और उद्योगों तक में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। बताते चलें कि जिले में महिलाओं कह शिक्षा और आर्थिक आजादी की प्रमुख योजनाएं चलाई जा रही है। इसमें मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना जो जन्म से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। इससे बाल विवाह पर रोक लगी है और उच्च शिक्षा में ल...