नोएडा, अक्टूबर 4 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। जिले की बालिका टीम ने 19वीं सब जूनियर अंडर-14 उत्तर प्रदेश स्टेट रोल बॉल चैंपियनशिप में रजत पदक जीत कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता का आयोजन गाजियाबाद स्थित कोलंबिया इंस्टीट्यूट में 2 से 4 अक्तूबर तक किया गया। रोल बॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश और रोल बॉल एसोसिएशन गाजियाबाद की संयुक्त देखरेख में हुई इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें गौतमबुद्धनगर की बालिका वर्ग टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम में सुरभि प्रिय, पावनी बेलनी, हृदय आनंद, गौरांगी कसाना, तन्वी, सारण्या आर्य, आराध्य सिंह, धृतिका भारद्वाज, प्रगति सिंह, आरोही ठाकुर, भाविका वर्मा और आहना सैनी आदि खिलाड़ी शामिल रहीं। पदक जीत कर लौटी खिलाड़...