नोएडा, मार्च 17 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश भू- संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) की मंगलवार को हुई 198वीं बैठक में 13 जिलों में 24 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इनमें गौतमबुद्ध नगर जिले की सबसे अधिक पांच परियोजनाएं शामिल हैं। परियोजनाओं में फ्लैट, विला, भूखंड और दुकानें मिलाकर 7830 इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने बताया कि आवासीय, व्यावसायिक और मिश्रित उपयोग वाली परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। गौतमबुद्ध नगर निवेश, परियोजनाओं की संख्या और विकसित होने वाली इकाइयों के मामले में सबसे आगे है। यहां 5,218.41 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश वाली तीन व्यावसायिक, एक आवासीय और एक मिश्रिम भू-उपयोग परियोजना को मंजूरी दी गई है। इनमें फ्लैट, विला और दुकान मिलाकर 2,969 इकाइयां विकसित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.