शाहजहांपुर, मार्च 31 -- शाहजहांपुर। जिले के लिए गौरव का विषय है कि कार्यालय जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) में तैनात स्टेनो मोहित कुमार की बहन निकिता ने यूपीपीएससी - 2024 परीक्षा उत्तीर्ण कर सब रजिस्ट्रार पद पर नियुक्ति प्राप्त की है। निकिता स्व. सतीश कुमार की पुत्री हैं तथा उनकी माता का नाम सरोज है। मूल रूप से वह गाजियाबाद जनपद के ग्राम दुहाई की निवासी हैं और वर्तमान में शाहजहांपुर के दुर्गा एनक्लेव फेज-2 में रह रही हैं। उनकी इस सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है। माता, भाई समेत अन्य परिजनों ने हर्ष व्यक्त किया। साथ ही अनुज कुमार सिंह (डीजीसी), दीप कुमार गुप्ता (विशेष लोक अभियोजक), दुर्वेश कुमार अधिवक्ता व अन्य लोगों ने भी उन्हें बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...