कुशीनगर, मई 16 -- कुशीनगर। जोरदार बारिश के बाद होने वाले जलभराव से पडरौना और कुशीनगर नगर पालिका क्षेत्र में रहने वालों को राहत मिलेगी। इसके लिए दोनों ही निकायों में सीवरेज ट्रिटमेंट प्लांट (एसटीपी) के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आगामी जुलाई माह से इसका निर्माण शुरू हो जाने की संभावना है। इन दोनों ही परियोजनाओं पर करीब 50-50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- फेल हुआ डुमरांव का ड्रेनेज सिस्टम, मानसून की बारिश में डूब जाएगा शहरपडरौना नगर पालिका की स्थिति जिले की सबसे पुरानी नगर पालिका पडरौना में तो इसके स्थापना काल में ही शहर के अंदर कुछ मोहल्लों में सीवरेज प्रणाली का निर्माण कराया गया था, लेकिन अब यह ध्वस्त हो चुकी है। इसकी सफाई के लिए बने पंप हाउस अब ठीक से काम नहीं करते। नतीजा यह होता है कि मूसलाधार बारिश होने के बाद जल...