मुजफ्फरपुर, अप्रैल 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। ऑनलाइन दवा की बिक्री बंद करने, कारपोरेट कंपनियों की तरफ से दी जा रही छूट पर प्रतिबंध और नकली दवाओं के कारोबार पर अंकुश लगाने को लेकर 20 मई को दवा की दुकानें बंद रहेंगी। इसकी जानकारी सोमवार को केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसो के जिला सचिव संजीव कुमार चौधरी ने दी।उन्होंने बताया कि विभिन्न मांगों के तहत यह बंदी की जा रही है। उन्होंने सभी दवा दुकानदारों से अपील की कि वह 20 मई को अपनी दवा दुकानें बंद रखें, ताकि सरकार तक उनकी मांगों को पहुंचाया जा सके। जिला सचिव ने बताया कि यह बंदी ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आह्वान पर की जा रही है। यह भी पढ़ें- खाद, बीज और कृषि रक्षा रसायन के 2685 लाइसेंसियों ने बंद रखीं दुकानें
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.