दरभंगा, मई 20 -- शशिनाथ सिंह,लहेरियासराय। दरभंगा केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन ने राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के आह्वान पर 20 मई को देशव्यापी दवा दुकान बंदी का समर्थन करने की घोषणा की है। बंदी 19 मई की रात 12 बजे से 20 मई की रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस निर्णय को बिहार केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन ने भी समर्थन दिया है। एसोसिएशन के संयोजक उपेन्द्र कुमार सिंह, सह संयोजक पवन कुमार चौधरी व विधान चंद्र सिंह ने मंगलवार को बताया कि इस बंदी का उद्देश्य केवल व्यापारिक हितों की रक्षा नहीं, बल्कि जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्र सरकार का ध्यान आकृष्ट कराना है। यह भी पढ़ें- बिहार में बुधवार को 40 हजार मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे, केमिस्ट की 24 घंटे हड़ताल; मरीजों को आफत! उन्होंने कहा क...