साहिबगंज, अप्रैल 25 -- बरहड़वा/राजमहल/उधवा। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार सह मुखिया सम्मेलन में जिले के बरहड़वा,राजमहल व उधवा प्रखंड की तीन मुखिया सम्मानित किया गया। बरहरवा प्रखंड के दरियापुर पंचायत ने अपनी उल्लेखनीय उपलब्धियों से क्षेत्र का मान बढ़ाया। बरहरवा प्रखंड के दरियापुर पंचायत के मुखिया मो. इस्तियाक को पंचायत स्तर पर उत्कृष्ट विकास कार्यों एवं जनहितकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका सिंह पांडे ने दरियापुर पंचायत को 10 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। यह भी पढ़ें- सम्मान मिलने से किशुनपुर की मुखिया प्रोत्साहित उधर, राजमहल प्रखंड के गुनीह...