बहराइच, जनवरी 23 -- बहराइच, संवाददाता। स्वायत्तशासी संस्था किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को जिले की तीन महिलाओं को इमर्जिंग लीडरशिप फीमेल अवार्ड-2026 से नवाजा गया। यह अवार्ड गुजरात की संस्था शाश्वत फाउंडेशन अहमदाबाद की ओर से प्रदान किया गया है। कार्यक्रम का संयोजन व संचालन कर रने डॉ. सत्यभूषण सिंह ने बताया कि डॉ.ज्योति सिंह, डॉ.डिंपल जैन व सोनी श्रीवास्तव को अवार्ड प्रदान किया गया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य करने वाली सुष्मिता चौधरी, राजकुमारी व पल्लवी सिंह को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में धर्मवीर सिंह व पल्लवी वर्मा का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव मेजर डॉ. एस पी सिंह, प्राचार्य प्रो डॉ. विनय सक्सेना, महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी पंकज सिंह, वरिष्ठ असिस्...