गुड़गांव, मार्च 30 -- गुरुग्राम। जिले में एक अप्रैल से मंडियों में गेहूं की खरीद शुरू होगी। सोमवार को डीसी अजय कुमार की अध्यक्षता में सरसों और गेहूं की खरीद प्रबंधन को लेकर अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में हुई बैठक में डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को मंडी में फसल बिक्री के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। जिले में 28 मार्च से सरसों की खरीद की जा रही है। 1 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू की जाएगी। बैठक में पिछले सीजन में हुई आवक व इस बार मंडियों ने आने वाली फसल की अनुमानित आवक की समीक्षा की गई। निर्देश दिए गए कि खरीद के दौरान जिले की मंडियों में किसानों के समक्ष जैसे बिजली-पानी, शौचालय व टोकन आदि सहित अन्य किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। डीसी ने कहा कि निर्धारित शेड्यूल के अ...