सीवान, मई 21 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री व केंद्र सरकार की नई दवा नीति के विरोध में बुधवार को जिले के दवा कारोबारियों ने अपनी दुकानें बंद रखकर देशव्यापी हड़ताल का समर्थन किया। इस दौरान जिले के विभिन्न छोटे-बड़े बाजारों व चौक-चौराहों पर स्थित सैंकड़ों थोक व खुदरा मेडिकल स्टोर सुबह से ही बंद रहे। दुकानों के बंद होने से कई आवश्यक दवाओं के लिए मरीजों व इनके परिजन को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दूर-दूर आए कई लोग दवा नहीं मिलने पर वापस लौट गए। ऑलइंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर यह हड़ताल रखा गया था। यह भी पढ़ें- ई-फार्मेसी के विरोध में बंद रहीं जिले की दवा दुकानें दवा कारोबारियों की समस्याएं हड़ताली दवा कारोबारियों का कहना था कि ऑनलाइन फार्मेसी कंपनियों की वजह से पारंपरिक मेडिकल स्टोरों पर सं...