खगडि़या, अप्रैल 18 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे ज्ञान भारतम् मिशन के तहत देश की प्राचीन हस्तलिखित धरोहरों को सहेजने की ऐतिहासिक पहल अब खगड़िया में भी गति पकड़ने लगी है। जिले के कला एवं संस्कृति पदाधिकारी घनश्याम कुमार ने अब तक छह महत्वपूर्ण पांडुलिपियों को ज्ञान भारतम् मिशन एप पर अपलोड कर दिया है। शनिवार को वे हरिवंश उच्च विद्यालय, महद्दीपुर बंदेहरा पहुंचे। जहां विद्यालय समिति द्वारा वर्ष 1949 की एक हस्तलिखित पांडुलिपि उन्हें सौंपी गई। इसके बाद जगन्नाथ राम उच्च विद्यालय से वर्ष 1950 का विद्यालय स्वीकृति पत्र भी हस्तलिखित रूप में प्राप्त हुआ। यह भी पढ़ें- डिजिटल रूप में सहेजी जाएगी विरासत:'ज्ञान भारतम् मिशन को लेकर पहल जिसे डिजिटल रूप में सुरक्षित करते हुए मिशन ऐ पर अपलोड किया गया। इस मौके पर प...