पीलीभीत, जुलाई 26 -- पीलीभीत। खेल विभाग की ओर से बरेली में आयोजित मंडल स्तरीय सीनियर महिला बास्केटबॉल चयन ट्रायल्स में जनपद पीलीभीत की चार प्रतिभाशाली महिला बास्केटबॉल खिलाड़ियों कनिष्का शर्मा, मुस्कान, विम्मी प्रजापति एवं इंशा रहमान का चयन महिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए किया गया है। खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। चयन-ट्रायल्स में चयनित खिलाड़ी 27 से 29 जुलाई तक अयोध्या में आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश सीनियर महिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप में बरेली मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस उपलब्धि से जनपद के खेल जगत में खुशी का वातावरण है। जिला खेल अधिकारी राजेश कुमार गौड़, टीम प्रशिक्षक मनोज भास्कर, अमन सिंह, डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी हैं। यह भी पढ़ें- हैण्डबाल के लिए महिला मंडलीय टीम तैयार य...