बुलंदशहर, जुलाई 7 -- जिले के लाखों गन्ना किसानों के लिए अच्छी खबर है। संचालित सभी चारों चीनी मिलों ने पेराई सत्र 2025-26 के दौरान खरीदे गए गन्ने का शत-प्रतिशत भुगतान कर दिया है। मिलों पर अब किसानों का एक भी रुपया बकाया नहीं है। वेव शुगर मिल पर किसानों का बकाया रहा गया था तो इसे भी करा दिया गया है। भुगतान के मामले में जिला मेरठ मंडल में हमेशा नंबर वन रहा है। डीसीओ सना आफरीन ने बताया कि किसानों के खातों में 10 अरब 92 करोड़ रुपये से अधिक चीनी मिलों ने भेजे हैं और इतने का ही किसानों से गन्ना खरीदा गया था। चालू व्यवस्था के तहत किसानों के हितों को सर्वोपरि रखा गया है। पेराई सत्र 2025-26 में जिले की चारों चीनी मिलों में पहासू साबितगढ़, अगौता की अनामिका, बुलंदशहर की वेव और अनूपशहर दि किसान सहकारी मिल द्वारा कुल 277.56 लाख कुंतल गन्ने की रिकॉर्ड ख...