दरभंगा, मई 19 -- शैलेन्द्र कुमार,दरभंगा/सिंहवाड़ा। जिले की 24 पंचायतों में 19 मई को सहयोग शिविर लगाए जाएंगे। सिमरी पंचायत में सहयोग शिविर में डीएम एवं एसएसपी शामिल होंगे। सहयोग शिविर की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। यह भी पढ़ें- ------सहयोग शिविर की तैयारी डीएम कौशल कुमार ने बताया कि प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को सहयोग शिविर आयोजित होगा, जिसमें जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। एक माह के अंदर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित होगा। सिंहवाड़ा प्रखंड के सिमरी पंचायत सरकार भवन पर सहयोग शिविर की अध्यक्षता डीएम करेंगे। इसमें जिला प्रभारी मंत्री भी शामिल होंगे। सहयोग शिविर से संबंधित जानकारी के लिए नि:शुल्क हेल्पलाइन नंबर 1100 भी जारी किया गया है। इसके अलावा सहयोग पोर्टल के माध्यम से कभी भी ऑनलाइन परिवाद दर्ज किया ज...