मथुरा, मार्च 26 -- अभी हाल में बरसाना की आंजनौख स्थित फरसा वाले बाबा के गौशाला संचालक गौ भक्त चंद्रशेखर दास फरसा वाले बाबा की हादसे में मौत हो जाने के बाद जो स्थिति उत्पन्न हुई, इसके बाद गोशालाओं को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और सीडीओ डॉ. पूजा गुप्ता ने मथुरा जनपद के ग्रामीण, शहरी क्षेत्रों की गोशालाओं का सर्वे कराने के निर्देश जारी किए हैं। सीडीओ ने इस कार्य में एसडीएम, विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी, बीडीओ सहित 30 से 40 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। उन्होंने इन अधिकारियों को तीन से चार गोशालाओं का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान ये अधिाकारी गोशाला संचालन की वास्तविक स्थिति जानकर अपनी रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को देंगे।जिला मुख्य पशु चिकत्साधिकारी डॉ. एनके शुक्ला ने बताया कि जिले में गो...