चम्पावत, जनवरी 29 -- लोहाघाट। राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में हिस्सा लेने जिले की टीम देहरादून रवाना हुई। टीम में 32 कराटे खिलाड़ी शामिल हैं। कराटे कोच दीपक अधिकारी ने बताया कि देहरादून में 31 जनवरी से दो फरवरी तक प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता अंडर 14 व 19 और काता एकल बालक-बालिका वर्ग में होगी। डीएम मनीष कुमार, सीडीओ डॉ. जीएस खाती, जिला खेल अधिकारी चंदन सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी जसवंत खड़ायत ने टीम को शुभकामना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...