रुद्रपुर, सितम्बर 10 -- खटीमा। शहीद हरि किशन शिक्षण संस्थान अशोक फार्म खटीमा के तीन विद्यार्थियों का जिले की कबड्डी टीम में चयन हुआ है। अंडर-14 में कक्षा सात के हितेश, अंडर-19 में कक्षा 11 के रोशन और राजीव चयनित हुए हैं। तीनों खिलाड़ी टिहरी में होने वाली राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रधानाचार्य सुदर्शन डोबरियाल ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। खेल शिक्षक सतेन्द्र एवं सहायक अध्यापक मोहित ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- Roorki News: प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...