दरभंगा, मार्च 8 -- दरभंगा। जिले की जीविका दीदियां अपने कौशल से आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रही हैं। सब्जी की खेती, बकरी पालन, सिलाई-कढ़ाई, मिथिला पेंटिंग, किराना दुकान, पापड़, मसाला, अगरबत्ती निर्माण आदि जैसे छोटे व्यवसायों के जरिए आय अर्जित कर दूसरों को रोजगार भी दे रही हैं। मेहनत और हुनर के बूते जिले की एक लाख जीविका दीदियां लखपति बन चुकी हैं। दीदियों की ऐसी सफलता से अन्य महिलाएं भी स्वरोजगार करने को प्रेरित हो रही हैं। इससे दरभंगा के ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर तेजी बदल रही है। सैकड़ों कुशल लखपति दीदियों ने अपने व्यवसाय से पति को भी रोजगार से जोड़ा है। इतना ही नहीं, वे अपने कार्यों के विस्तार से गांव में रोजगार का अवसर उपलब्ध करा रही हैं जिससे आजीविका के नए अवसर सृजित हुए हैं और पलायन ग्राफ कम रहा है। ऐसी दीदियों में बहादुरपुर प्रखंड के ग...