चाईबासा, अप्रैल 24 -- चाईबासा, संवाददाता। जैक बोर्ड ने गुरुवार को मैट्रिक का परीक्षा परिणाम घोषित किया। इस वर्ष पश्चिमी सिंहभूम जिले का 94.70 प्रतिशत परीक्षा परिणाम हुआ है, जो पिछले वर्ष की तुलना में काफी अच्छा है। पिछले वर्ष का परीक्षा परिणाम 80.41 प्रतिशत था। इस वर्ष 15 हजार 394 परीक्षार्थी मैटिक की परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमे 6856 छात्र और 8536 छात्राए थीं। इनमें से 3205 छात्र और 4315 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में मैट्रिक की परीक्षा उतीर्ण की। 30468 छात्रों एवं 3586 छात्राओं ने द्वितीय और 214 छात्रों एवं 213 छात्राओं ने तृतीय श्रेणी से मैट्रिक की परीक्षा उतीर्ण की है। यह भी पढ़ें- जैक मेट्रिक में 7,376 छात्र फर्स्ट डिवीसन और 7,813 सेकंड डिवीसन से उत्तीर्ण इस वर्ष लड़कों से लगभग दो हजार अधिक लड़कियों ने मैट्रिक की परीक्षा दी थी। प्रथम ...