मुजफ्फरपुर, मई 26 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। जिले के टॉप-10 वांछित अपराधियों में शामिल सौरभ कुमार सोनी व सोनू कुमार को बिहार एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ की विशेष टीम ने सौरभ को साहेबगंज थाना क्षेत्र के बंजारी रोड और सोनू को गोपालगंज सदर थाना इलाके से छापेमारी कर 25 मई को पकड़ा गया। दोनों साहेबगंज थाना क्षेत्र में हुई लूट के मामले में फरार चल रहे थे। पूछताछ के बाद दोनों को साहेबगंज पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तारी का विवरण एसटीएफ के अनुसार, गिरफ्तार सोनू साहेबगंज थाना के बंगरा निजामत और सौरभ साहेबगंज नगर परिषद क्षेत्र का रहने वाला है। बताया कि 14 नवंबर 2021 की शाम 6.30 बजे साहेबगंज के मधुबनी निवासी संजय राम को गोली मारकर नवलपुर चौक के पास बाइक लूट ली गई थी। बाइक सवार तीन अपराध...