गुमला, मार्च 25 -- गुमला संवाददाता। बसिया प्रखंड का कोनबीर ग्राम पंचायत सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में मिसाल बनकर उभरा है। जिला प्रशासन के समन्वित प्रयासों से पंचायत को पूर्णतः बीमित पंचायत का दर्जा प्राप्त हुआ है। यह पहल उत्तर भारत में अपनी तरह की अनूठी सामाजिक सुरक्षा अभियान के रूप में देखी जा रही है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में बुधवार को समाहरणालय परिसर में आयोजित समारोह में डीडीसी दिलेश्वर महतो ने पंचायत की मुखिया अमृता देवी को प्रमाण पत्र प्रदान किया। उन्होंने इस उपलब्धि को सामूहिक प्रयास और सामाजिक प्रतिबद्धता का परिणाम बताते हुए सभी हितधारकों को बधाई दी। यह अभियान सुनहरी शुभोदय के तहत सुरक्षा चक्र मिशन के रूप में मार्च 2025 से शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य पंचायत के हर घर तक पहुंचकर लोगों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना था। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.