बागपत, मार्च 2 -- बागपत। जिलेभर में सोमवार की रात 683 स्थानों पर होलिका दहन हुआ। मस्तानों की टोलियों ने ढोल बजवाकर होलिका का दहन किया। सुरक्षा की दृष्टि से होलिका दहन स्थलों पर पुलिस कर्मी तैनात रहे। अधिकारियों ने बताया कि सभी स्थानों पर बगैर किसी विवाद होलिका दहन हुआ है। सोमवार को होली पर्व पूरे जिले में भक्तिभाव के साथ मनाया गया। जिले में 683 होलिका शहर-देहात में बनाई गई थी। फाग के गीत गाते हुए देर शाम निकली मस्तानों की टोली ने पहले आतिशबाजी की, पटाखे फोड़े और फिर ढोल बजवाकर होलिका का दहन किया। पुलिसलाइन में एसपी सूरज कुमार राय ने होलिका दहन किया। वहीं, जिलेभर में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच होलिका दहन किया गया। दूसरी ओर बुधवार यानि कल घरों में पकवान बनेंगे और भांग संग ठंडई का भी खूब दौर चलेगा। लोग एक दूसरे को रंग लगाएंगे और होली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.