संभल, मई 10 -- जनगणना 2027 के अंतर्गत जिले में सात मई से शुरू हुई स्वगणना प्रक्रिया को लेकर लोगों में लगातार उत्साह बढ़ रहा है। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर प्रशासनिक अमला गांव से लेकर शहर तक लोगों को जागरूक करने में जुटा हुआ है। इसका सकारात्मक असर भी दिखाई देने लगा है। रविवार तक जिले में 16,357 लोग स्वगणना कर अपनी सहभागिता दर्ज करा चुके हैं। जनगणना को सफल बनाने के लिए सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी लगातार अभियान चला रहे हैं। जिले की नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के कर्मचारी मोहल्लों में जाकर लोगों को स्वगणना की प्रक्रिया समझा रहे हैं। वहीं ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान और सचिव ग्रामीणों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। प्रशासन का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग स्वयं आगे आकर डिजिटल माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज करें। शहर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.