मऊ, मार्च 1 -- मऊ, संवाददाता। जिले में होली पर्व के मद््देनजर सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिले में आज यानी सोमवार की देर रात 12.50 बजे के बाद 1231 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। इनमें 35 अतिसंवेदनशील होलिका दहन स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस के अलावा पीएसी को भी जिले में तैनात किया जाएगा। संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम रहेंगे। नगर समेत ग्रामीण अंचलों में होलिका दहन को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिले में वसंतपंचमी पर ही होलिका स्थलों पर पेड़ की टहनियां रख दी जाती हैं। होलिका को लेकर कहीं कोई विवाद न हो, इसके लिए काफी पुख्ता इंतजाम किए गए...