रामपुर, जनवरी 23 -- जिले भर में बसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूलों के साथ ही विभिन्न मंदिरों में मां सरस्वती की विधि-विधान से पूजा की गई। इस मौके पर धार्मिक अनुष्ठानों का भी आयोजन किया गया। इस दौरान पीले रंग के व्यंजन जैसे केसरिया हलवा, बूंदी के लड्डू आदि का वितरण किया गया। बच्चों ने मां सरस्वती की पूजा कर सद्बुद्धि की प्रार्थना की। बसंत पंचमी का पर्व प्राचीन काल से ज्ञान और कला की देवी मां सरस्वती के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। इस पर्व के वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्व हैं। बसंत पंचमी का आध्यात्मिक महत्व ज्ञान, बुद्धि और रचनात्मकता की देवी मां सरस्वती के प्राकट्य से जुड़ा है। मां शारदे की उतपत्ति बंसत पंचमी के दिन ब्रह्मा जी के दृारा हुई थी। यह दिन ऋतु परिवर्तन, शुभ कार्यों और प्रकृति में नई ऊर्जा के संचार का प्...