हापुड़, अप्रैल 2 -- जिलेभर में हनुमान जयंती का पर्व धूमधाम से मनाया गया। हनुमान मंदिरों में भक्तों ने विधि विधान से पूजन किया। हनुमान चालीसा और सुंदर काठ के पाठ का आयोजन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं को हलवा, पूड़ी, सब्जी आदि का प्रसाद वितरित किया गया। ऐसे में दिनभर हनुमान के भजनों से वातावरण भक्तिमय रहा। नगर के बुलंदशहर रोड स्थित श्री मां मनसा देवी मंदिर प्रांगण में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान हनुमान बाबा को सवामणि लड्डू का भोग लगाया गया व भंडारे का आयोजन किया गया। चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंदिर समिति द्वारा हनुमान जन्मोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया। हनुमान जन्मोत्सव पर विशेष पूजा - अर्चना अनुष्ठान किया गया। हनुमान जी का अभिषेक और श्रृंगार कर सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.