मुजफ्फर नगर, मार्च 25 -- मुजफ्फरनगर जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 242 जोड़ों की शादी बड़े धूमधाम के साथ हुई है। इन जोड़ों की शादी के लिए शहर के मधुर मिलन बैंक्वेट हॉल, पुरकाजी के हैरीटेज वेंकट हॉल और चरथावल ब्लाक में भव्य मंडल सजाया। कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, चरथावल ब्लाक प्रमुख अक्षय पुंडीर और जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने नवदंपति को आशीर्वाद दिया है।नई मंडी में स्थित मधुर मिलन बैंक्वेट हॉल में मोरना, शाहपुर, बुढ़ाना, खतौली ब्लाक और नगर पालिका खतौली के 56 जोड़ों की शादी बड़े धूमधाम के साथ हुई है। मोरना ब्लाक से 22, शाहपुर से 10, बुढ़ाना से 16, खतौली से 3 और नगर पालिका खतौली से 5 जोड़ों की शादी हुई है। इन 56 जोड़ों में हिन्दू और मुस्लिम जोड़े शामिल है। कार्यक्रम में पहुंचे जिला पंचायत अध...