बागपत, मार्च 21 -- बागपत। जिलेभर में शनिवार को ईद-उल-फितर की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अकीदतमंदों ने देश-दुनिया में चैन-ओ-अमन की दुआ की। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। जिलेभर में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। दिन निकलते ही लोग नमाज की तैयारियों में जुट गए। बागपत शहर की ईदगाह पर सुबह 7:45 बजे ईद की नमाज अदा हुई, जिसमें हजारों अकीदतमंद शामिल रहे। डीएम अस्मिता लाल और एसपी सूरज कुमार राय पुलिस बल के साथ ईदगाह के बाहर तैनात रहे। वहीं, बडौत, खेकड़ा, बिनोली, छपरौली, दोघट, रमाला, अमीनगर सराय, बालैनी, चांदीनगर क्षेत्र में भी ईद की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न हुई। नमाज के दौरान देश-दुनिया में चैन-ओ-अमन की दुआ की गई। सुरक्षा की दृष्टि से ईदगाह ओर मस्जिदों के बाहर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.