भागलपुर, अप्रैल 14 -- बांका से जितेन्द्र झा की रिपोर्ट जिलेभर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। विभिन्न सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों और राजनीतिक दलों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक प्रभातफेरी, विचार गोष्ठी, माल्यार्पण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कई स्थानों पर अंबेडकर प्रतिमा की साफ-सफाई और सजावट की गई है। आयोजकों ने बताया कि बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। युवाओं में भी जयंती को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासन ने शांतिपूर्ण आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यह भी पढ़ें- जिलेभर में मनाई जा रही बाबा साहब की जयंती यह भी पढ़ें- बाबा साहेब के आदर्शो पर चलकर ही समतामूलक समाज की स्थापना ...