हाथरस, दिसम्बर 6 -- हाथरस। संविधान जनक डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के परी परिनिर्वाण दिवस के मौके पर जिलेभर में कई स्थानों पर गोष्ठी का आयेाजन किया गया। इस दौरान प्रतिमा पर माल्यर्पण कर श्रध्दासुमन अर्पित किए गए। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के तत्वावधान में बार हॉल में संविधान निर्माता बाबा साहब डाक्टर बीआर आंबेडकर के परिनिर्माण दिवस पर डिस्ट्रिक्ट बार के अधिवक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। श्रद्धासुमन अर्पित कर बाबा साहब के बताये हुये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन हाथरस के अध्यक्ष दिनेश कुमार बंसल एडवोकेट, व महासचिव विनोद कुमार शर्मा बन्टी, कोषाध्यक्ष अखिलेश कुमार प्रेमी, सह सचिव दीपक लवानियाँ, पूर्व अध्यक्ष बीरेन्द्र चौधरी, पूर्व अध्यक्ष अजय भारद्वाज, पूर्व महासचिव पवन कुमार शर्मा, दिनेश कुमार देश...