मिर्जापुर, मार्च 21 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। ईद का चांद शुक्रवार की शाम दिखने के बाद शनिवार को ईद उल फितर का पर्व जिलेभर में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज पढ़ने के लिए सुबह साढ़े सात बजे ही मुस्लिम बंधु मस्जिदों और इदगाहों पर पहुंच गए। इस दौरान राष्ट्र की खुशहाली और शांति के लिए हाथ उठाकर दुआ की। शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा कर मुस्लिम बंधुओं ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की बधाई दी। इसके बाद सेवई सहित विभिन्न प्रकार का बने पकवानों का लुत्फ उठाया।वहीं सुरक्षा को लेकर जिलेभर में कड़े प्रबंध किए गए थे। ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.